• Mon. Sep 28th, 2026

बड़कागांव पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, युवती सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 28, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

*बड़कागांव*। बड़कागांव थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव से युवती को जबरन भगा ले जाने के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को सोनपुरा निवासी रोहित ठाकुर, पिता सुखदेव ठाकुर ने अपनी बेटी श्वेता कुमारी को जबरन भगा ले जाने के संबंध में बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 171/26, दिनांक 27 सितंबर 2026 को धारा 87 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम ने श्वेता कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, प्राथमिकी अभियुक्त सत्यम कुमार, पिता बिनोद कुमार, ग्राम सांढ़, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को 28 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी हुई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *