• Tue. Sep 22nd, 2026

बड़कागांव: थाना प्रभारी दीपक सिंह ने चोरी हुआ ट्रैक्टर 12 घंटे में किया बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार।

admin's avatar

Byadmin

Sep 22, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर को थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।जानकारी के अनुसार, 19/20 सितंबर 2026 की रात पंकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का आईसर कंपनी का ट्रैक्टर अज्ञात अपराधकर्मी ने चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद टुकन साव ने 20 सितंबर को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, दिनांक 20 सितंबर 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

चोरी हुए ट्रैक्टर और अज्ञात आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्तचरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 21 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संदिग्ध बिनोद कुमार, पिता स्व. बासुदेव साव, ग्राम उपरोल पहरा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग को पकडा़ पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान बिनोद कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लिखलाही घाटी जंगल से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त किया गया

पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *