• Wed. Feb 18th, 2026

बड़कागांव डीलर संघ द्वारा मृत डीलर के परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 17, 2024

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव । बड़कागांव बड़कागांव प्राइस डीलर संघ द्वारा बड़कागांव के मृत डीलर लालदेव राम उम्र 57 वर्ष के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्राइस डीलर के द्वारा राशन सामग्री एक टीना ऑयल, एक बोरा आलु, एक बोरा चावल, एक बोरा आटा एवं एक बोरा दाल देकर मदद पहुंचाने का कार्य किया है। प्राइस डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि लालदेव राम के असामयिक निधन होने से पूरे प्रखंड के डीलर शोक संवेदना व्यक्त करती है और उस परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की ईश्वर से कामना की है, साथ ही डीलर संघ के द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग कर मदद पहुंचाने का कार्य किया है। मौके पर बालेश्वर कुमार, रामेश्वर राम, चरण राम, विनोद राणा, रवि महतो, प्रकाश राम, योगेश्वर रविदास एतवा तुरी, सहादत हुसैन, संजर हुसैन, राजेंद्र कुमार, सोहेल अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *