• Thu. Mar 19th, 2026

बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों ने एनटीपीसी के खिलाफ श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री से की मुलाकात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 11, 2024

 

एनटीपीसी के मनमानी रवैया से बड़कागांव एवं केरेडारी की जनता है तरस्त : लोकनाथ महतो

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों ने एनटीपीसी के मनमानी रवैया से झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता को ज्ञापन सौंप। ज्ञापन में एनटीपीसी द्वारा बड़कागांव के पकड़ी बरवाडी कॉल खनन परियोजना एवं केरेडारी के चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना मैं नियमों को तक पर रखकर कार्य करने एवं एनटीपीसी के मनमानी रवैया से अवगत कराया। इसका प्रतिलिपि हजारीबाग आयुक्त उतरीछोटा नागपुर प्रमंडल को सोपा। ज्ञापन में कहा गया है की एनटीपीसी के कॉन्टैक्टर कंपनी त्रिवेणी सैनिक मीनिंग, द्वारा बरवाडीह कॉल खनन परियोजना का खनन का कार्य कर रहा है,जहाँ स्थानीय लोगों को 8 से ₹10000 का काम देकर उन्हें गुलाम की तरह काम कर रहा है।
पूर्व में 4 अप्रैल 2015 को हजारीबाग के वरीया अधिकारियों एवं एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच लिखित इकरारनामा को कंपनी नहीं मान रहा है। एनटीपीसी भारत सरकार के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति को नहीं मान रहा है। खतियानी जमीन छोड़कर बाकी सभी जमीन को एनटीपीसी लूट रही है। एनटीपीसी के मनमानी रवैया से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रमुख फुलवा देवी,बड़कागांव पश्चिम पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्ला,पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, बड़कागांव पूर्वी पंचायत की मुखिया विमला देवी सहित अन्य प्रतिनिधियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सोपा गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *