• Thu. Feb 26th, 2026

बजरंग दल धनबाद जिला के प्रांतीय प्रमुख विक्की सिंह को अंगार पथरा पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, मामला दर्ज कर भेजा जेल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2023

 

*कतरास :* अंचल के अंगारपथरा ओपी पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार की है। अहले सुबह 2.45 बजे अंगारपथरा ओपी पुलिस पेट्रोल पंप के समीप गश्ती कर रही थी।इसी दौरान गश्ती दल की नजर एक युवक पर पड़ा।पुलिस युवक के पास पहुंच पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम आनन्द विजय उर्फ विक्की सिंह बताया।पुलिस ने युवक की जांच किया तो कमर में एक देशी कट्टा लोडेड और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वही थाना प्रभारी सतेंदर पाल ने बताया कि मै अपने दो सहयोगियों के साथ पेट्रोलिंग पर निकला था तभी उस युवक को देखा शक होने पर जांच पड़ताल की गई तो लोडेड पिस्तौल एवं एक कारतूस बरामद हुए , हथियार ओर कारतूस को जपत कर युवक को गिरफ्तार कर ओपी ले आई।25(1-6)A26 आर्म्स एक्ट के तहत केस अंकित कर ली हैl अन्य बिंदु पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।गिरफ्तार युवक को जेल भेज दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *