• Fri. Mar 13th, 2026

बच्चों के आपसी विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट हुआ घायल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 5, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा-: बच्चों के बीच हुये विवाद की शिकायत करने पर एक महिला के साथ उसी के गांव के कुछ लोगों के द्वारा बेरहमी से मारपीट करते हुये घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान बलियाडीह गांव की रहने वाली गुलाबी देवी के रूप में हुई है जिसे इलाज के लिये उसके परिजनों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया। घायल महिला ने बताया कि मेरे घर के बच्चे के साथ निरपत यादव का बेटा विवाद कर रहा था जिसको छुड़ाने के बाद उसके घर वालों से शिकायत किया। इसी बात पर गुस्सा करते हुये छोटो यादव और उसका बेटा सहित उसके घर वालों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करते हुये घायल कर दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *