• Wed. Sep 24th, 2025

बकरीद पर्व को लेकर घनुडीह ओपी पुलिस किया फ्लैग मार्च, असमाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, प्रभारी मुकेश

ByAdmin Office

Jun 28, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। बकरीद पर्व को लेकर घनुडीह ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाली गई। जो क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ला, न्यू दुर्गापुर कालोनी, फतेह पुर, पांडे बेड़ा, मोहरी बांध, लालटेन गंज, भुइयां बस्ती आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान ओपी प्रभारी श्री सिंह ने क्षेत्र के आम नागरिकों व खास लोगों से मिलकर पर्व के दौरान लोगों को होने वाली समस्यायों से भी अवगत हुए। तथा अथा संभव पुलिसिया मदद की भरोसा भी दिया। इसके अलावा असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए नकेल कसने का भरोसा भी दिया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने श्री सिंह के कार्य शैली से खुश होकर भूरी भूरी प्रशंसा किया। मौके पर एएसआई अकलेश कुमार सिंह, एएसआई कुंदन चौरसिया, रामू राम के अलावे कई सहयोगी पुलिस कर्मी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *