• Thu. Mar 5th, 2026

फुलारीटांड़ में स्लेरी का मलबा अचानक ढह जाने से एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 1, 2022

*फुलारीटांड़ में स्लेरी का मलबा अचानक ढह जाने से एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल*

फुलारीटांड़- ब्लॉक दो क्षेत्र की मधुबन कोल वाशरी स्लेरी पौंड में बुधवार की अहले सुबह जमा स्लेरी खनन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लेरी लेने के लिए पहुंचे अन्य लोग शव को अपने साथ ले गए। घायलों को भी बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए ले जाया गए, जिसमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि हर दिन की तरह 40- 50 की संख्या में महिला-पुरुष स्लेरी पौंड में अवैध रूप से कोयला लेने के लिए पहुंचे, तभी अचानक सूखी स्लेरी रूपी दीवार ढह गई। कहा जा रहा हैं कि घटना में तीन लोग दब गए, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह में अचानक स्लेरी का मलबा ढहने से अफरा-तफरी मच गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *