• Sun. Feb 15th, 2026

फिर भीषण आग की चपेट में आ गया पटना का विश्वेश्वरैया भवन,8 दिन पहले भी लगी थी आग*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2022

*फिर भीषण आग की चपेट में आ गया पटना का विश्वेश्वरैया भवन,8 दिन पहले भी लगी थी आग*

*पटना :* विश्वेश्वरैया भवन एक बार फिर भीषण आग की चपेट में आ गया। आग बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर लगी है। आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। नौ दिनों के भीतर इस भवन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। पहली बार की तरह इस बार भी आग किस कारण से लगी है, यह पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है या और कोई कारण है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
*जांच कमेटी की रिपोर्ट का है इंतजार*
बुधवार को लगी आग की राख अभी विश्वेश्वरैया भवन में साफ भी नहीं हुई है कि फिर से लगलगी की घटना से कई सवाल पैदा होने लगे हैं। विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार को लगी आग की जांच को लेकर एक सात सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है, जिसमें भवन निर्माण और बिजली विभाग के प्रमुख अभियंता सहित अन्य विभागों के अभियंता और अधिकारी शामिल हैं। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
*8 दिन पहले भी लगी थी आग*
विश्वेश्वरैया भवन की पांचवी मंजिल पर बुधवार की सुबह-सुबह अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ी मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही पुलिस की टीम भी मौके मौजूद थी। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्‍क्‍यू किया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *