
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी(धनबाद) फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा के परिवार व वंशज अपनी मांगों के समर्थन में आज अपना मांग पत्र सौंपा। विदित हो कि फर्टिलाइजर के लिए अधिगृहित जमीन के रैयत और वंशज को आज तक पूर्णवास नही किया गया। एफ. सी.आई का प्लांट का कटिंग के बाद हर्ल ने कारखाना लगाया परंतु कारखाना के जमीन से विस्थापित युवकों को काम नही मिल रहा है। बार—बार मांग पत्र देने के बावजूद भी आज तक हर्ल प्रबंधन ने वार्ता के लिए मोर्चा को नही बुलाया। मांग पत्र में पुनर्वास ,नियोजन और मुआवजा तथा आस–पास के क्षेत्र में विकास का कार्य करने हेतु मांग किया गया साथ ही विस्थापित परिवार के वंशज को अधिगृहित जमीन का सूची देखकर विस्थापित प्रमाण–पत्र निर्गत करने के लिए कहा गया है, ताकि वास्तविक रूप से विस्थापित परिवार का पहचान हो सके। इन सात दशकों में प्रबंधन की अड़ियल रवैया से विस्थापित परिवार बहुत सारा सरकारी सुविधा से वंचित है। जिनके कारण अपेक्षित विकास नही हो पाया।मौके पर चार मौजा के विस्थापित परिवार मौजूद थे जिसमे मोर्चा के अध्यक्ष भक्ति पद पल, सचिव संतोष सिंह, कोषाअध्यक्ष पारो सोरेन तथा जितेंद्र सिंह ,पुरण सिंह, मदन सिंह,देवीलाल हेंब्रम ,दीनबंधु रजवार ,परमेश्वर मंडल,सिकंदर हेंब्रम ,गांधी वास्की,राकेश हेंब्रम ,बिनोद हंसदा,दिलीप महतो,समीर सोरेन और अन्यालोग भी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
