• Thu. Mar 5th, 2026

फर्जी व्यक्ति अपने वॉट्सएप के द्वारा डीपी में डीसी का फोटो लगाकर भेज जा रहा है मैसेज*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 1, 2022

*धनबाद: डीसी संदीप सिंह के नाम पर फिर शुरू हुई जालसाजी*
*फर्जी व्यक्ति अपने वॉट्सएप के द्वारा डीपी में डीसी का फोटो लगाकर भेज जा रहा है मैसेज*

डीसी संदीप सिंह के नाम पर फिर जालसाजी का मामला सामने आया है. डीसी ने बुधवार को इस मामले की पुष्टि खुद करते हुए कहा की एक फर्जी व्यक्ति मोबाइल नंबर 9528765084 पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर लोगों को फर्जी संदेश भेज रहा है. लोगों को झांसे में लेने के लिए फर्जी व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप डीपी में मेरा फोटो लगा रखा है.
उपायुक्त ने की नागरिकों से सावधान रहने की अपील
डीसी ने जिले के सभी नागरिकों से इस नंबर से आने वाले मैसेज या कॉल से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा हैं कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी व्यक्ति के झांसे में बिल्कुल भी नहीं आएं. बल्कि उस फर्जी व्यक्ति पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएं. ज्ञात हो कि इससे पूर्व 22 अप्रैल 2022 को मोबाइल नंबर 7249402773 से इसी प्रकार उपायुक्त के नाम से फर्जी आईडी बनाकर जालसाजी का प्रयास किया गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *