
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा में छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जनकपुर पोखरा निवासी अर्जुन चौधरी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एसआई कामिनी कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत अर्जुन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध एवं फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
