
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: झाझा प्रखंड क्षेत्र के जामुखरैया पंचायत के फतेहपुर गांव मे सोमवार को प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक दामोदर रावत के द्वारा फीता काट कर किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि बिहार शिक्षा के क्षेत्र मे काफी आगे बढ़ते जा रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने स्कूली बच्चो के लिये कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाओ को लागू किये हुये जिसका लाभ स्कूली बच्चो को मिल रहा है। उन्होने ग्रामीणो से कहा कि सीएम शिक्षा से हर पंचायत,हर गांव को जोड़ने का काम कर रहे है और उसी को ध्यान मे रखते हुये फतेहपुर गांव मे विद्यालय के भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। विधायक ने लोगो से अपील किया कि आप अपने बच्चो के भविष्य को उज्जवल बनाये। बच्चो के लिये सरकार योजना चला रही है तो आपक कर्तव्य बनता है कि आप अपने बच्चो को शिक्षा देने मे अपना योगदान दे ताकि आपके बच्चे पढ़ लिखकर एक अच्छा नागरिक बनकर क्षेत्र का नाम रौशन करे। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार दास,दिनेश मंडल,लखन मंडल,सुबोध केशरी,ब्रहमदेव मंडल,दरशथ मंडल,विकास कुश्वाहा,ललन दास,संवेदक सुबोध सिंह,विद्या रजक,मुनेश्वर रविदास सहित कई लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
