• Sun. Mar 1st, 2026

प० बंगाल – निर्माणाधीन घर को गिरा दिए जाने के मामले में पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य पर गंभीर आरोप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 31, 2024

 

 

*रिपोर्ट – सत्येन्द्र यादव*

 

कुल्टी : सांकतोड़िया फांड़ी के नोनिया बस्ती में सोमवार की रात जेसीबी मशीन से एक निर्माणाधीन घर को गिरा दिए जाने के मामले में 105 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए घर की मालकिन सुनीता सिंह ने कुल्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस सिलसिले में अभिजीत आचार्या का कहना है कि मैं किसी का घर क्यों तोडूंगा? वह जमीन डिस्प्यूट है, खवास लोगों के साथ कब्जे को लेकर सांकतोड़िया नोनिया बस्ती और बाउरी लोगों का झमेला चल रहा है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह खुद मेरे पार्टी कार्यालय में हथियार के साथ मुझे मारने के उद्देश्य से आया था। मारपीट में काजल बल सहित तीन कर्मी घायल हो गये। पुलिस ने पवन सिंह को घटनास्थल से गिरफ्तार कर ले गया है। इस सिलसिले में पवन सिंह की पत्नी ईसीएल सांकतोड़िया अस्पताल कर्मी सुनीता सिंह ने बताया कि वह एसबीआई से लोन लेकर पिछले करीब 2 महीना से नोनिया बस्ती में अपनी जमीन पर घर बनवा रही थी। इसी बीच अभिजीत आचार्य ने उनके पति पवन सिंह से ₹2 लाख की मांग की। अभिजीत आचार्य ने उन्हें कार्यालय में बुलाया तो वह पहुंचे। रुपए मांगने पर उन्होंने देने से मना किया तो कार्यालय में उपस्थित अभिजीत आचार्य के कई समर्थकों ने उन्हें मारा पीटा एवं पुलिस को बुलाकर उन्हें बंदूक दिखाकर जान से मार डालने का आरोप लगाकर गिरफ्तार करवा दिया। इस घटना में कुल्टी थाना में दोनो तरफ से मामला दर्ज की गई है पुलिस ने अभिजीत आचार्या को भी गिरफ्तार करने का प्लान बना रही है।

इस मामले में कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के मनीष बर्दवान ने कहा कि खबर सुनकर जब मैं सुबह 7 बजे पहुंचा तो स्थानीय लोगों से पता चला कि पवन सिंह के साथ पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य के झमेले के कारण ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी के घर को तोड़ना अच्छी बात नहीं है। आखिर अभिजीत आचार्य हैं कौन, और क्या करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से मैंने सुना की पहले कुछ लोगों ने आकर घर तोड़ने की कोशिश की पर नहीं सके

तो कुछ देर बाद जेसीबी से घर को तोड़ डाला गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *