• Wed. Feb 18th, 2026

प० बंगाल कुल्टी बराकर,गोरांग मंदिर के शताब्दि वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर के संस्थापक सीताराम बाबा के जीवन पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 27, 2024

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी, शहर के बेगुनिया बाजार स्थित गोरांग मंदिर के शताब्दि वर्ष के उपलक्ष्य पर बुधवार को मंदिर के संस्थापक सीताराम बाबा के जीवन पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। जहां क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस संबंध में गोरांग मंदिर के मुख्य पुजारी साधु हरेकृष्ण बाबा ने कहां कि आज हैं के दिन 1993 में सीताराम बाबा ने गोरांग मंदिर की स्थापना की थी और मंदिर आज सभी के सहयोग से विस्तार रूप लीया। जहां प्रतिदिन सैकड़ो लोग भोग का प्रसाद ग्रहण करते है। आज गोपाल सम्मेलन होगा। जहां विभिन्न घर से बच्चे गोपाल राधा बनाकर आयेंगे। जहां चौबीस घंटे का हरिनाम कीर्तन विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा किया जा रहा हैं। विभिन्न संतों द्वारा प्रवचन भी किया जायेगा। जब कि शंख ध्वनि के साथ आकाश वाणी और दूरदर्शन के कलाकार सुजीत लायक तथा सुमना लायक द्वारा कार्यक्रम आंरभ किया गया।

भोर सुबह 14 मादल 14 कुंज और 14 प्रवेश द्वार बनाए गए। डां भारत भूषण जी महाराज द्वारा रात्रि में प्रवचन और बर्दवान के गोराचंद साधु द्वारा लीला कीर्तन किया जाएगा। वीरभूम अरुण घोष द्वारा भी लीला कीर्तन किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *