• Thu. Nov 12th, 2026

प्रोजेक्ट जागृति के तहत अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

 

पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं जनभागीदारी के माध्यम से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने पोड़ाहाट-चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं से संवाद किया तथा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने के लिए उनके जज्बे, सेवाभाव एवं सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को भी पड़ सकती है, इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट जागृति का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सामाजिक सहभागिता एवं सेवा की भावना को भी मजबूत करना है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान एवं मानवीय सेवा के सम्मान में प्रशस्ति पत्र एवं कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

जिला प्रशासन की यह पहल स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *