
हजारीबाग : हजारीबाग के दक्षिणी शिवपुरी में स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर से अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर काली मंदिर परिसर में अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एल ई डी टीवी के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिखाया गया जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिसमें भगवान श्री राम , भैया लक्ष्मण ,माता जानकी , वीर बजरंगी एवं वानर सेना का रूप लेकर स्थानीय युवकों के साथ शिवपुरी के हजारों युवक ,युवती, महिला ,पुरुष, बच्चे उत्साह और भक्ति से ओत- प्रोत होकर निकले यह शोभायात्रा काली मंदिर से मंटू बाबू चौक होते हुए हरिहरन संकट मोचन मंदिर से शिवपुरी चौक होते हुए डोकोटांड ,( शिवपुरी ) से बालेश्वर महादेव शिवमंदिर से पुनः काली मंदिर पहुंचा जहां शोभायात्रा का स्वागत हुआ तत्पश्चात भव्य आरती के साथ दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूरे मंदिर में दीया जलाया गया जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया मौके पर समाजसेवी निशांत प्रधान ने कहा आज दिवस है मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने का, आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है जब भगवान श्री राम पांच सौ वर्षों के बाद अपने धाम में टेंट से निकल कर भव्य मंदिर में विराजे हैं वहीं समाजसेविका मिताली रश्मि ने कहा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के साथ सनातनियों के लिए एक नए युग का आरंभ हुआ। इस पावन अवसर पर शिवपुरी हजारीबाग ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत राममय हो गया l बताते चलें की भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अवसर पर हजारीबाग जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्र के हजारों मंदिरों में राम उत्सव के तौर पर रूप में भाव कार्यक्रम पूजा अर्चना मनाया जा रहा है पूरे शहर को भगवा रंग के झंडे और विद्युत साज के साथ फूलों से सजाया गया है l पूरा हजारीबाग मानव अलौकिक हो जहां भगवान श्री राम स्वयं विराजमान लोगों के चेहरे पर रामोत्सव की खुशी झलक रही है दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर से निकले शोभायात्रा में डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान , मोहर दास, शंभू सिन्हा, अमर सिन्हा , अजय कुमार , हनुमान मंदिर , नवयुवक दल सहित शिवपुरी के हजारों महिला पुरुष शामिल थे l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
