• Tue. Mar 17th, 2026

प्राणिक हीलिंग सेंटर की महिलाओं ने बिरहोर बस्ती में किया सेवा। इन बच्चों के बीच सेवा करने से मन प्रश्न और प्रभावित हो गया :– लता जैन ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2024

 

हजारीबाग।

मकर संक्रांति का महापर्व संपन्न हो गया ऐसे मौके पर हर कोई अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सेवा प्रदान किया इसी सेवा के बीच प्राणिक हीलिंग सेंटर हजारीबाग शाखा की महिलाओं के द्वारा मिशन रोड स्थित बिरहोर बस्ती में सेवा प्रदान किया गया वहां के बच्चों के बीच तिलकुट चूड़ा एवं इत्यादि समान का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली जहां हर कोई अपनी खुशियों में मगन रहता है ऐसे मौके पर प्राणिक हीलिंग सेंटर हजारीबाग की महिलाओं ने इन बच्चों के साथ अपनी खुशी को जाहिर करना उचित समझा।

मौके पर प्राणिक हीलिंग सेंटर की सदस्य लता जैन ने बताया कि मानव सेवा से बढ़कर जीवन में और कोई सेवा नहीं है मैं स्वयं देखती हूं कि मेरे घर में मेरे पति तथा उनके साथ सभी लोग किस तरह सेवा में समर्पित रहते हैं। इन बच्चों के बीच सेवा करने से मन प्रश्न एवं प्रभावित हो गया है प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मौके पर प्राणिक हीलिंग सेंटर की कई सदस्य गण उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *