• Tue. Mar 3rd, 2026

प्रशासन जल्द से जल्द अपराधियों को करें गिरफ्तार नहीं तो होगा चक्का जाम रागिनी सिंह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 7, 2023

 

*सत्ता के नशे में चूर अपराधियों के मनोबल को बढ़ा रही है प्रशासन राजनैतिक दबाव में कार्य कर रही है प्रशासन रागिनी सिंह*

झरिया: झरिया विधानसभा में बढ़ते अपराध समेत कई अन्य गंभीर विषयों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें झरिया में बढ़ते अपराध, हत्या, रंगदारी, पानी, बिजली, विस्थापन, प्रदूषण और गिरते क़ानून व्यवस्था और शहर में जाम से निजात संबंधी मामलों के खिलाफ जन आंदोलन को लेकर संपूर्ण बंद का आवाहन किया गया। जिसके उपरांत कतरास मोड स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया बंधुओं के साथ इस संबंध में भाजपा पदाधिकारियों के साथ रागिनी सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की गई। जहा इन गंभीर विषयों को मीडिया के समक्ष रखते हुए धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि झरिया में इन दिनों क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है हत्याएं रंगदारी बलात्कार जैसी घटनाओं पर प्रशासन अंकुश लगाने में फेल दिखाई पड़ रही है लगातार भाजपा समर्थकों को अपराधियों द्वारा टारगेट कर हत्या कर दी जा रही है और इसे हम राजनैतिक हत्या ही कहेंगे जिसमें अपराधियों में सत्ता का ऐसा नशा चढ़ा है कि दिनदहाड़े परिवार के समक्ष हत्या को अंजाम दिया जा रहा है साथ ही झरिया विधानसभा में पानी बिजली प्रदूषण की रोकथाम जैसे मूलभूत सुविधाओं से भी आम जनों को वंचित रखा जा रहा है वर्तमान की इस निकम्मी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इसके विरुद्ध अपनी आवाज उठाने का काम करेंगे हमने पहले भी इन सभी मांगों पर प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष आवाज उठाई लेकिन इस भ्रष्ट सरकार में उनके कानों तक जू तक नहीं रेंग रही और जिसका कोई भी समाधान अब तक नहीं हुआ है अगर प्रशासन और राज्य सरकार का यही रवैया रहा तो आगे हम सभी आंदोलन को बाध्य होंगे आगामी 15 अगस्त तक अगर निरंजन तांती और धर्मेंद्र यादव की हत्या के सभी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो झरिया विधानसभा में हम सब आंदोलन कर झरिया को पूर्ण रूप से बंद करने का काम करेंगे । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया में आम जनों का रहना दोहर हो गया है खुलेआम घर में घुसकर अपराधियों द्वारा परिवार के समक्ष हत्या कर दी गई पूर्व में भाजपा कार्यकर्ता निरंजन तांती की निर्मम हत्या कर दी जाती है अगर प्रशासन अपराधियों को गिरफ्तार कर लेती तो धर्मेंद्र यादव की जान नहीं जाती अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन प्रशासन इन सभी बातों पर मौन धारण कर सत्ता के दबाव में अपराधियों के मनोबल बढ़ाने में लगी है जिसके परिणाम स्वरूप झरिया में आए दिन कत्लेआम हो रहे है अपराधियों में प्रशासन का बिल्कुल भी भय नहीं है और झरिया में लगातार हत्या रंगदारी बलात्कार जैसे मामलों में इजाफा हुआ है मैं प्रशासन को सचेत कर सभी वांछित अपराधियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करती हूं अन्यथा 15 अगस्त के बाद झरिया का पूर्ण रूप से चक्का जाम कर दिया जाएगा झरिया की जनता इन घटनाओं से त्रस्त हो चुकी है और इसके खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ने का मन बना चुकी है। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून उमेश यादव महामंत्री नितिन भट्ट भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह महावीर पासवान श्रीराम यादव शैलेश सिंह चंद्रवंशी अरुण साव अभिषेक पांडे सुजीत सिन्हा राजाराम पासवान विष्णु त्रिपाठी राजकिशोर जैना अखिलेश सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय एवं भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *