
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
बरही धनबाद रोड स्थित एनएच डाक बंगला में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी बरही प्रखंड कमिटी की कार्यकारिणी सदस्यों की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी एवं संचालन उपाध्यक्ष यमुना यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रतिनिधि डॉ निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित रहे। बैठक में बरही प्रखंड के कोर कमिटी के सभी सदस्य, प्रखंड के तीनो मंडल के अध्यक्ष, प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 20 जनवरी को होने वाले कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पैदल यात्रा को लेकर चर्चा एवं रणनीति बनाया गया। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की यात्रा में सभी पंचायत के सभी बूथों से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गण शामिल हो, जिसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में कार्यक्रम को लेकर पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमे गोरियाकरमा में देवचंद यादव केदारूत में मो तौकीर रजा, खोड़ाहार में यमुना यादव, करसों में सुनील साहू, बरही पश्चिमी में कुणाल कतरियार, रसोईया धमना में सुरेश शर्मा, बेंदगी पंचायत में मुकेश निषाद, बरही पूर्वी में अशोक सिंह, कोनरा में छट्ठू गोप, पंचमाधव में मो ताजउदीन उर्फ लल्लू मुखिया, धनवार में मो वारिस, करियातपुर में श्याम सुंदर यादव, दुलमहा में दशरथ यादव, बारसोत में मनोज रविदास, रानीचुआ में राकेश रजक, विजैया में महेश प्रसाद, मलकोको में मनोज मंडल, डपोक में देवलाल कुशवाहा, भंडारों में रामानंद यादव, कोल्हुआकला पंचायत में सुनील पांडेय को पंचायत का कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। वही निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी मंडल कमिटी एवं पंचायत कमिटी का बैठक होगा, मंडल कमिटी को जल्द विस्तार करने की बात कही गई। मौके पर डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद वारिस अंसारी, रघुवीर यादव, इकबाल रजा, सुनील कुमार साहू, यमुना प्रसाद यादव, मनोज कुमार, महेश प्रसाद, मुकेश निषाद, सिकंदर राणा, देवचंद यादव, अशोक कुमार सिंह, मोहन प्रजापति, सुरेश कुमार शर्मा, दशरथ यादव, तिलक भुइयां, देव लाल कुशवाहा, हरी प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
