

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में हुए चर्चित वृद्ध दंपति हत्याकांड का बड़कागांव पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब तीन माह से अनसुलझे इस मामले में पुलिस ने मृतक दंपति के ही पोते को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की रात सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी 80 वर्षीय वकील राम एवं उनकी पत्नी 60 वर्षीय झुनिया देवी की घर में घुसकर चुलोही और कुल्हाड़ी से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक का पोता बाबूपारा निवासी 27 वर्षीय विक्की कुमार दास, पिता राजन दास,
ही हत्या का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार में लंबे समय से भूत-प्रेत एवं डायन-बिसाही को लेकर विवाद चलता था। आरोपी विक्की अपनी नौकरी नहीं लगने, चचेरी बहन को संतान नहीं होने तथा परिवार में लगातार बीमारी रहने के लिए अपनी दादी को जिम्मेदार मानता था। इसी अंधविश्वास के कारण उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दो से तीन अन्य लोग भी संदिग्ध हैं, जिनकी भूमिका की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 26/26 के तहत धारा 103(1), 309(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।घटना के बाद 16 फरवरी को खोजी कुत्ता एवं फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की गई थी। सूत्रों के अनुसार आरोपी विक्की कुमार दास ने राधा गोविंद कॉलेज से बीपीएड की पढ़ाई की थी तथा बलोदर गांव में साझेदारी में पोल्ट्री फार्म भी चलाता था।
हत्या के बाद से उसका पोल्ट्री फार्म बंद पाया गया।मामले के उद्भेदन में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की भूमिका अहम रही। उनके नेतृत्व में इससे पूर्व 20 लाख रुपये के जेवर लूटकांड का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को जेल भेजा गया था। वहीं हाईवा जलाने की घटना में भी 24 घंटे के भीतर चार अपराधियों की गिरफ्तारी की गई थी। इसके अलावा कई गंभीर मामलों में फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में भी पुलिस को सफलता मिली है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
