• Sat. Feb 21st, 2026

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने डपोक पांडेटोला में दुगोला कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 17, 2024

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत डपोक पांडे टोला में सरस्वती पूजा के अवसर पर दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दुगोला कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना के साथ शुरू की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि दुगोला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम ऐसे आयोजन पर बहुत ही महत्वपूर्ण है, इससे आपसी एकता एवं सद्भावना बनती है। उन्होंने कहा कि गीत संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसे बचाए रखने की जरूरत है। कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से लोगों का मनोरंजन बढ़ता है, साथ ही साथ वातावरण शुद्ध रहता है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष किसुन यादव ,पूर्व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि मो कैयूम, मुखिया इंद्रा देवी, डोमन पांडे, सुरेंदर यादव, संजय पांडे, रंजीत पांडे, विकास पांडे, प्रकाश यादव, अर्जुन पासवान, संतोष पांडे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *