• Thu. Mar 19th, 2026

पूर्व विधायक ने हथिया में किया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 12, 2023

चौपारण
अम्बेडकर क्लब हथिया द्वारा आयोजित दस दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने शुभारम्भ किया। लगातार 15 वर्षो से हथिया में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेल के माध्यम से युवक कैरियर के रास्ता बनावे। पूर्व विधायक ने खिलाड़ियो से खेल भावना के साथ खेलने का आग्रह किया। पहला मुकाबला भोंडो बनाम गोविंदपुर के बीच व दूसरा मुकाबला
रघवाटांड़ बनाम डेबो के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में गोविंदपुर और डेबो कि टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वारूप पासवान, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संतोष भुइयाँ, समिति सदस्य कैलाश भुइयाँ, पूर्व उप प्रमुख मो ताहिर, भाजपा नेत्री बंसती देवी, नीलू देवी, वार्ड सदस्य सुधा देवी, शिक्षक रामसेवक यादव, संजय यादव, भोला यादव सहित अन्य। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रोहित पासवान, सचिव मनुवर अंसारी, टीम के कप्तान रामप्रवेश रविदास, उपकप्तान राहुल साव, उपाध्यक्ष बिट्टू चंद्रवंशी, सदस्य सोनू अंसारी, असलम अंसारी, धनंजय कुमार, नरेश कुमार, हृदय कुमार, प्रदीप कुमार, अभय कुमार, उज्ज्वल कुमार, समित कुमार,सहित अन्य लोग शामिल थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *