
बलियापुर: पूर्व मंत्री व चंदनक्यारी के विधायक अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बेहतर कार्य कर रही है. गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उक्त बातें में पत्रकारों के समक्ष कहीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ गरीबों को मिल रहा है।

मोदी सरकार के नेतृत्व में ही देश में बेहतर विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत की सरकार हर मोर्चे में विफल है। यहां विधि व्यवस्था चरमरा गई है। झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। अमर बाउरी 20 सूत्री के पूर्व सदस्य सुजीत कुमार बाउरी के शादी समारोह में बोल रहे थे। चेयरमैन डब्लू बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, कमल देव, कपूर गोरांई, जादू महतो, मनोज रवानी, समीर, शंकर, बालेश्वर बाउरी आदि मौजूद थे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
