
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी
केंदुआ-(धनबाद) पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार की सियासत के भीष्म पितामह शरद यादव के निधन पर पूर्व मंत्री आबो देवी राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के केन्द्रीय महामंत्री अवधेश कुमार संयुक्त महमंत्री उदय शर्मा , ने दुःख जताया है । नेता द्वय ने कहा कि शरद यादव का जाना राजनीतिक में एक युग का अंत है । वे लोहिया के परम अनुयायी थे ।समाजवादी राजनीति में शरद यादव की एक बड़ी जगह रही है, जो उनके जाने के बाद सदा के लिए रिक्त हो गई । उनका निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके चाहने वाले को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें । उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में रंजीत कुमार यादव प्रवीण कुमार राजीव रंजन प्रेम किशोर विपलवी रविंद्र सिंह मदन तांती सहित दर्जनों लोगों शामिल है ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
