• Sun. Mar 8th, 2026

पूरा बड़कागांव प्रखंड हुआ राममय सभी देवालय में भव्य सजावट के साथ की गई पूजा अर्चना।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 22, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । 500 वर्षों के वनवास के बाद 22 जनवरी राम लाल अयोध्या में विराजमान हुए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मंदिर का उद्घाटन किया। भगवान राम के दर्शन पूरे देशवासियों ने किया पूरे देश में हर मंदिरों में सजावट और शोभायात्रा निकल गई। पूरे देश में दिवाली, होली जैसा माहौल देखने को मिला। बड़कागांव प्रखंड में कुशवाहा समाज, ठाकुर समाज, सहित अन्य हर मंदिरों में प्रसाद का वितरण कर पूरे प्रखंड को राममय कर दिया गया। हर मंदिरों में दो दिन पहले से ही साफ सफाई कर भव्य रूप से सजावट की गई थी। शोभा यात्रा में महिलाएं एवं बुलेट सवार युवतियां रही आकर्षण का केंद्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा पूरा प्रखंड। सभी मंदिरों बड़कागांव मुख्य चौक देवी मंडप घर में, दुर्गा मंडप, राम जानकी मंदिर, महावीर मंदिर गुरु चट्टी, काली मंदिर, ठाकुर मोहल्ला, मां बसंती दुर्गा पूजा समिति, राधे कृष्ण मंदिर, चेपा खुर्द, चेपाकला, नगडी सिंदवारी, पंकरी बरवाडीह सहित अन्य मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। बड़कागांव शोभायात्रा में मुख्य रूप से मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष लालमणि महतो, जयनाथ महतो, कृति नाथ महतो, शशि महतो,दीपक कुमार, बैजनाथ महतो, बैधनाथ महतो, दिनेश प्रसाद सिन्हा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, जयराज महतो अनिल कुमार, सुनील कुमार, सहित हजारों महिलाएं पुरुष शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *