• Fri. Mar 13th, 2026

पुलिस बल का ठहराव लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर,स्थल का हुआ निरीक्षण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 8, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा- आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहराव को लेकर नगर क्षेत्र में स्थित कई सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण बीडीओ रविजी एवं नप ईओ नीलम स्वेता के द्वारा किया गया। बसस्टैंड स्थित रैन बसेरा आश्रय स्थल,स्व.शिवनंदन झा टाॅउन हाॅल,अंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक विवाह भवन सहित अन्य कई ठहराव स्थल का निरीक्षण करते हुये बीडीओ,ईओ ने सुविधा की भी जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बाहर से चुनाव संपन्न करवाने के लिये आने वाले पुलिस को ठहराव को लेकर नगर क्षेत्र के कई ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया गया। ठहराव स्थल पर शौचालय,पानी,लाईट सहित अन्य संसधान की जांच की गई। जिस भी ठहराव स्थल पर जो कमी देखी गई है उसे अभिलंब ससमय रहते दूर किया जायेगा ताकि ठहराव स्थल पर पुलिस बल को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *