• Tue. Feb 17th, 2026

पुटकी श्रीनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

पुटकी। :- पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर के रहने वाले टेम्पू ड्राइवर सह जेनरल स्टोर संचालक मोहमद नोशाद के 18 वर्षीय पुत्र मोहमद रैहान अपने दुकान में गमछा के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक 10वी का छात्र था ।

मृतक के पिता ने बताया की रोज़ की तरह रैहान रात को क़रीब 9 बजे खाना खा कर अपना स्मार्ट फ़ोन हमको दे टाइम देखने के लिये छोटा फ़ोन अपने साथ ले दुकान सोने चला गया । सुबह क़रीब 7 बजे दुकान खोलने के लिये गए तो अंदर से कोई आवाज़ नही आ रही थी ,
कुछ अनहोनी की आशंका होने पर दरवाज़ा तोड़ा गया , दरवाज़ा तोड़े जाने पर देखा रैहान गमछा के सहारे लटका था ।
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

घटना की सूचना पाकर पुटकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिये एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज जाँच में जुट गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *