
पुटकी:- पुटकी क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूरे क्षेत्र में व कुमारेश्वर महादेव शिव मंदिर पुटकी बाजार में धूम-धाम व हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया । साथ ही पाँच किवंटल दूध से बना खीर का वितरण किया गया ।

पुटकी बाज़ार स्तिथ कुमारेश्वर महादेव शिव मंदिर में सर्व प्रथम सोमवार को प्रातः से अखंड रामचरितमानस पाठ , रुद्राभिषेक एवं रात्रि में भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव सह झूला-झूलना का कार्य बड़ी धूम-धाम से मनाया गया । उत्सव भक्तिमय हो उठा , हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की से जूँज उठा मंदिर प्रांगण । तत्पचात् मंगलवार को पूजा हवन , आरती व संध्या को दूध से बना खीर का वितरण किया गया । काफी संख्या में भक्त उपस्थित हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
