• Fri. Feb 27th, 2026

पीडीएस अनाज का काला बजारी करने वाले गिरोह के संचालक,चालक हुआ गिरफ्तार,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2022

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

तिसरा। गरिबों का निवाला का कारोबार करने वाले सातीर गिरोह को घनुडीह पुलिस ने किया गिरफतार। बताते चलें कि घनुडीह ओपी अंतर्गत स्टेशन रोड़ न्यू पुलिया स्थिति बुधवार को लगभग 9 बजे रात्रि में पीडीएस के अनाज लोड जे एच 10 बी एक्स 5947 नंबर की टेंपू को धर दबोचा। वही टेंपू के साथ चालक मोहन कुमार साव के आलावे सरकारी अनाज के कारोबारी ललन कुमार बर्नवाल को रंगे हाथ धर दबोच घनुडीह ओपी लाया गया। जंहा ओपी प्रभारी चंदरशेखर सिंह ने मार्केटिंग ऑफिसर राजू रंजन कुमार को जानकारी दिया। सूचना पाकर गुरुवार के सुबह राजू रंजन थाना में पहुंच जांच पड़ताल किया, तत्पश्चात चावल को जप्त करते हुए 7cके तहत टेंपू चालक मोहन कुमार साव के अलावे टेंपू मालिक बृजेन्द्र प्रसाद साव अबैध घंघा संचालक लालन कुमार बर्नवाल, छोटू मंडल,बंटी झा, कांग्रेस नेता रत्नेश याद आदि पर मामला दर्ज कराया। मौके पर श्री कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व मै पद भार ग्रहण किया हूं। जंहा लगातार सरकारी अनाज की अवैध कारोबार की खबर मिल रही थी, जिसको लेकर संबंधित अधिकारी के साथ साथ पुलीस पदाधिकारी सजकता पूर्वक कार्य कर रही है। जिसके कारण लगभग 2, 60 केजी चावल के साथ टेंपू चालक के अलावे अबैघ कारोबारी ललन कुमार बर्नवाल सहित टेंपू को ओपी प्रभारी चंद्र शेखर सिंह ने जप्त किया है। संचालक ललन वा टेंपू चालक मोहन से जब सकती से पूछताछ किया गया तो उन्होंने ओपी क्षेत्र के मंडल पट्टी के रहने वाले तीन लोगों का नाम बताया है। जिनके देख रेख मे अबैध घंघा फल फूल रहा था। वही पकड़े गए बर्नवाल ने कहा कि मजदूरी करता हूं जिसके बदले में हमें 400 रुपया मजदूरी दी जाती है, मै रत्नेश, बंटी और छोटू मंडल के लिए कार्य करता हूं जो घनुडीह न्यू पुलिया से होते हुए मोहरी बांध में डंप करना था, जंहा से पिकप गाड़ी में लोड़कर बलियापुर होते हुए बंगाल भेजा जाना था जो पकड़ा गया। इधर कांग्रेस के झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव के नाम मामला में दर्ज होने की सूचना मिलते ही श्री यादव ओपी परिसर में पहुंच गया और मार्केटिंग ऑफिसर के साथ हाई भोलटेज ड्रामा करते हुए कहा की मेरा नाम को एक साजिश के तहत मामला में जोड़ा जा रहा है इसके लिए एक दिन पूर्व घनुडीह ओपी में अबैध चावल के काला बाजारी के सूचना दिया था। मेरी आवाज को दबाने के लिए यह साजिश रचा गया है। मुझे पुलीस परशासन पर भरोसा है, उचित जांच पड़ताल करे और जो भी दोषी पाया जाय, उसपर कानूनी कार्रवाई पुलिस करें, बेवजह के किसी निर्दोष को न्यायलय तक घसीटने का काम ना किया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *