• Thu. Mar 19th, 2026

पाकुड़: सो रहे पति के ऊपर पत्नी ने किया चाकू से बार,पति गंभीर रूप से घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2023

 

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा में बुधवार की देर रात महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया।इस घटना में पति सेजारुल शेख (25 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हादसे के बाद पुलिस ने महिला टुंपा बीबी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है और उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।

बता दें कि इसी गांव में 19 सितंबर को एक पुरुष ने पेचकस से गर्दन पर वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि पति पर चाकू से हमला करने वाली महिला टुंपा बीबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सेजारुल शेख की करीब सात साल पहले मुर्शिदाबाद जिले के अमुवा गांव में टुंपा बीबी से शादी हुई थी।शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं,लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों में हमेशा अनबन रहती थी। इसको लेकर पत्नी मायके चली गयी थी।

16 सितंबर को महिला थाने में दोनों के बीच समझौता होने के बाद पत्नी टुंपा बीबी अपने पति के साथ रहने लगी। इसी दौरान बुधवार की रात को महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार सेजारुल शेख और उसकी पत्नी बुधवार की रात में खाना खाकर सोने चले गए थे।इस दौरान रात करीब 12 बजे महिला ने चाकू से पति पर हमला कर दिया।इसके बाद पति सेजारुल शेख ने चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह खुद को बचाया। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।परिजनों ने महिला को पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी।इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर महिला को अपनी गिरफ्त में ले लिया।मौके पर से खून लगा हुआ चाकू बरामद किया गया है। घटना के बाद पुलिस घायल पति को इलाज के सदर अस्पताल सोनाजोड़ी ले गयी,जहां उसका इलाज चल रहा है।

कुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना के नवनियुक्त प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने पति के फर्द बयान पर महिला टुंपा बीबी के खिलाफ भादवि की धारा 341, 326, 323, 307 के तहत कांड संख्या 189/2023 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि पति पर चाकू से हमला करने वाली महिला टुंपा बीबी को गिरफ्तार कर जेल भे दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *