
बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागाँव :- राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए पर्सनल स्मार्टफोन से बाध्य नहीं कर सकती सरकार इसके लिए प्रत्येक सरकारी स्कूलों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए।
उक्त बातें बड़कागांव प्रखंड के सक्रिय सहायक अध्यापक अवध किशोर यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी कई शिक्षक ऐसे हैं जो या तो स्मार्टफोन उपयोग नहीं करते हैं या फिर उनके पूरे परिवार के लिए एक ही स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। कई लोग अन्य कारणों से भी स्मार्टफोन उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में विभाग पर्सनल स्मार्ट फोन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए दबाव डालती हैं तो कहीं से भी न्याय संगत नहीं है।
सरकार को चाहिए कि प्रत्येक सरकारी स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए 5जी स्मार्टफोन हाई स्पीड वाला उपलब्ध करावे । इसके अलावा ई विद्या वाहिनी शुरू से ही तकनीकी समस्याओं से जूझ रही हैं सरकार को सबसे पहले इस ऐप को दुरुस्त करने की आवश्यकता है।
श्री यादव ने कहा की जब तक ई विद्या वाहिनी ऐप को दुरुस्त नहीं किया जाता है एवं संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जाता है तब तक शिक्षकों को पर्सनल स्मार्टफोन से उपस्थिति दर्ज करने के लिए प्रेशराइज करना न्याय संगत नहीं होगा। ऐसी स्थिति में विभाग किसी भी शिक्षकों को से शो कॉज या मानदेय कटौती की मानसिक दबाव बनाती है तो पारा शिक्षक संघ इसका पुरजोर विरोध करेगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
