• Fri. Feb 27th, 2026

पर्यावरण सुरक्षा के लिए लगाए गए पेड़ को कुछ लोग बिना सक्षम अधिकारी के परमीशन के काट रहे हैं, लोगों में आक्रोश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 16, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :  बृक्ष को बचाने व पर्यावरण को शुद्ब करने की दिशा में सरकार द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंतित रही है तथा प्रचार प्रसार के माध्यम से जनता को जागरूक करती रही है ।

मगर दूसरी ओर कुछ स्वार्थी तत्व पेड़ों को बेरहमी से काट कर अपने घर को चमकाने के प्रयास करते हैं । उन्हें थोड़ा भी अफसोस नही होता कि हरे भरे पेड़ को काटना जुर्म ही नही अपराध है । निरसा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के निकट राट्रीय उच्चपथ 19 पर एक ब्यक्ति ने अपने नव निर्मित मकान के सामने का  नीम का पेड़ को बेरहमी से काट डाला । जबकि नीम का पेड़ पर्यावरण के लिये कितना उपयोगी है सभी जानते हैं।

दूसरी ओर भारत सरकार के द्वारा  मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी कार्यक्रम के  तहत शनिवार को निरसा प्रखंड अंतर्गत पंडरा कायस्थ पाड़ा स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों की उपस्थिति मे वन विभाग अधिकारी विकास सेन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का शपथ दिलाते हुए उनके द्वारा सभी बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में और इसकी संरक्षण किस तरह से करे इस संबंध मे बिस्तार से जानकारी दी गई। अपने आस पास में हो रही पेड़ की कटाई को रोकने, नए सिरे से पेड़ पौधों का रोपण खुद से करने और दूसरों को इस संबंध मे प्रोत्साहित करने के वारे मे स्कूली बच्चों को बताया गया।

एक बृक्ष सौ पुत्र के समान है सरकार द्वारा जागरूकता अभियान में बताया जाता है । निरसा में जिस व्यक्ति ने पेड़ काटा उससे जब काटने के लिये किसी सक्षम अधिकारी   से एनओसी नही लिया है यह सवाल किया गया तो जब उनसे पूछा गया तो उनका जबाब था कि जिला परिषद आठ के सदस्य को आवेदन देकर काटा है । जब निरसा के वन विभाग के अधिकारी विकास सेन से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह गलत हुआ है । जिला परिषद सदस्य कैसे इजाजत दे सकती हैं ? मैं स्वयं स्थल का निरीक्षण करूंगा और कानूनी करवाई की जाएगी ।

सूत्र के अनुसार उक्त वृक्ष को बिना एनओसी लिए ही टहनियों को काट छांट कर दिया गया ताकि वृक्ष को आसानी से काटा जा सके। ।एक तरफ वन विभाग के पदाधिकारी बच्चें को शिक्षा दे रहे है की वृक्ष लगाना पर्यावरण के लिये अच्छा है!और एक ब्यक्ति बिना पूछे एक हरे भरे पेड़ को काटकर नंगा कर दिया!जहाँ की करोड़ों मुसाफिर आज के धुप के समय उसी पेड़ के नीचे खड़े होकर वें धुप के ताप से बचते है!क्या फारेस्टर बी भाग को ये मालूम नहीं की निरसा के हटिया मोड़ के पास एक पेड़ कटा हुआ है!आखिर क्यों नहीं देखने को आ रहा है!कहीं ना कहीं पदाधिकारी का साठ गाठ है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *