• Sat. Jun 6th, 2026

पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल: पदम श्री पुरस्कार सम्मानित छुटनी महतो ने ग्रामीणों संग मिलकर रोपे फलदार पौधे

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : – वीरवांस स्थित अपनी ग्राम पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शुक्रवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के शुभ अवसर पर पदम श्री छुटनी महतो द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और भविष्य में शुद्ध हवा व फल सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ विभिन्न स्थानों पर फलदार पौधे लगाए गए।

इस अभियान की शुरुआत छुटनी महतो और ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम में शामिल युवाओं और महिलाओं ने मिलकर गड्ढे खोदे, पौधे रोपे और उन्हें पानी देकर उनके संरक्षण का जिम्मा उठाया। उन्होंने कहा कि

“प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक बच्चे की तरह उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।”

अतुल महतो और अन्य स्थानीय सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर विशेष रूप से फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए, ताकि आने वाले समय में पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ लोगों को मीठे फल भी मिल सकें।

ग्रामीणों ने इस अवसर पर शपथ ली कि वे न सिर्फ और अधिक पौधे लगाएंगे, बल्कि इस भीषण गर्मी में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देकर उन्हें जीवित और सुरक्षित रखने का पूरा प्रयास करेंगे। इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *