• Fri. Feb 27th, 2026

पत्रकार पर गोली चलाने वाले हमलावरों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2023

 

*धनबाद :* झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के नाम एक मांग पत्र डीएसपी अमर पांडे को सौंपा। जिसमें मांग किया गया कि बलियापुर के पत्रकार प्रवीण महतो जो समाचार संकलन कर अपना घर लौट रहे थे तभी उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया ,उन्हें गोली मारी गई।

उनकी स्थिति नाजुक है अभी रिम्स में इलाज चल रहा है।झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार पत्रकारों पर हुए हमले का निंदा करती रही है समय-समय पर पत्रकारों के हक के लिए कोर्ट के शरण में गई है।
आज भी डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर छानबीन कर रहे हैं आने वाले समय में बहुत शीघ्र सफलता सामने होगी।

जिला अध्यक्ष शौकत खान की अध्यक्षता में रुस्तम मियां, मुकेश सिंह, मनीष कुमार झा, कार्तिक गोस्वामी, मनीष, सुनील भंडारी, प्रमोद कुमार आदि अनेक सदस्यों ने इस घटना की निंदा की।
राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन के निर्देश पर देश के अलग-अलग भागों में इस तरह के हमला करने वाले पर कार्रवाई हो चुकी है।

आशा है यहां भी पुलिस गंभीरता से लेते हुए इसमें आवश्यक कार्रवाई जरूर करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *