• Mon. Jun 8th, 2026

पटना में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अशोक चौधरी से मिले धनबाद मेयर संजीव सिंह, विकास एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Jun 8, 2026
crescent ad

 

धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने पटना प्रवास के दौरान बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान तथा पूर्णिया जिले के कस्बा विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशांत सिंह भी उपस्थित रहे।

 

मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक, विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मेयर संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं शहरी व्यवस्थाओं से जुड़े अनुभव साझा किए, वहीं डॉ. अशोक चौधरी ने भी जनसेवा और विकास के क्षेत्र में समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान विकास की गति को नई दिशा देता है। उन्होंने डॉ. अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान एवं विधायक निशांत सिंह से हुई मुलाकात को सकारात्मक और सार्थक बताया।

 

इस दौरान आपसी सौहार्द, क्षेत्रीय विकास, नगर प्रशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता के हित में बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *