
पटना. एयरपाेर्ट थाना इलाके में राजा बाजार स्थित पिलर नंबर 39 के सामने एक हाेटल में छात्रा के साथ निजी बैंक के कर्मी ने दुष्कर्म किया.

मामला शुक्रवार का है. इस संबंध में छात्रा ने दुष्कर्म के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में लगी है. छात्रा न्यू बाइपास के पास किराये का कमरा लेकर एसएससी परीक्षा की तैयारी करती है.

आरोपित पूर्णिया में एक बैंक में कार्यरत है. सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार भी एयरपोर्ट थाना पहुंचे और छात्रा से जानकारी ली. एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम-प्रसंग का है. पीड़िता ने बताया कि उससे 15 साल से परिचय है. उससे दो साल पहले पटना के एक मंदिर में शादी की थी. इसके बाद उसने साथ रखने से मना कर दिया.
शुक्रवार काे उसने काॅल कर बुलाया और कहा कि रेस्टोरेंट चलना है. इसके बाद उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
