• Thu. Mar 5th, 2026

पंचायत स्तर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन,झारखण्ड वेन क्लब बिजय।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 15, 2022

*पंचायत स्तर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन,झारखण्ड वेन क्लब बिजय।*

एगयरकुण्ड।एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत में पिछले एक सप्ताह चल रहे पंचायत स्तर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार की शाम फाइनल मुकाबले के बाद हो गया।

फाइनल मुकाबला लकडाकनाली एवं पाथरचाली के बीच खेला गया। दोनों टीम निर्धारित समय में गोल करने के कई अवसर मिले। परंतु कोई भी टीम सफल नही हुआ। अंत मे फाइनल मैच का निर्णय ट्राई बेकर से हुआ जिसमें झारखंड वेन क्लब पाथरचाली की टीम विजय हुई। उपविजेता टीम न्यू स्टार क्लब लकडाकनाली को मुखिया अजय पासवान एवं जिप सदस्य बादल बाउरी ने उपविजेता ट्राफी प्रदान की।

वही विजेता टीम को निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने विजेता ट्राफी दी। इस दौरान उन्होनें कहा कि मुखिया की मांग है कि यहां पर एक शेड का निर्माण हो। जिसे मैं विधायक मद से जितनी जल्दी हो सके पूरा करूंगी। साथ ही साथ मेरी प्रबल इच्छा है कि इस मैदान को एक स्टेडियम के रूप में विकसित करने का।

इसके लिए भी मैं जल्द से जल्द करवाने का प्रयास करूंगी। मौके पर उपप्रमुख विनोद दास, मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, प्रदीप बाउरी, अर्जुन सिंह, उपेंद्र सिंह, सूरज गुप्ता, नरेश गुप्ता, नेपाल बाउरी, ठाकुर प्रसाद सिंह, गौतम पासवान, जितेश पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *