• Tue. Apr 7th, 2026

नौ दिवसीय श्रीमद भगवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारम्भ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 16, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

पुटकी। करकेंद पारबाद पुल के समीप स्थित श्रीश्री बजरंग बलि मंदिर के 25वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 9 दिवसीय श्रीमद भगवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारम्भ गुरुवार को जलयात्रा व शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से मुख्य जजमान पूजा समिति अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ़ बबलू सिंह, पत्नी रंजीता सिंह एवं अनिल सिंह पत्नी संध्या शर्मा के साथ 501 महिलाएं आगे-आगे माथे पर कलश लिए गाजे -बाजे व ताशा पार्टी के साथ एकड़ा तालाब पंहुच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलस में जल भरणी कर पुनः गंतव्य मार्ग से मंदिर प्रांगण पंहुचे। इसके पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा में आचार्य महाराज ब्रजेशजी महाराज (वृन्दावन), तापस बनर्जी,उदय तिवारी,अशोक सिन्हा, भोला शर्मा,अनिरुद्ध पासवान, नागेश्वर चौधरी,गोपाल गुप्ता,अजय पासवान,कमलेश तिवारी,राजेश भारती, ज्वाला सिंह,नरेश भारती,रंजन सिन्हा, आनंद खंडेलवाल,सिट्टू उपाध्याय,भोला रवानी, मंटू सिंह व अन्य शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *