• Wed. Jun 10th, 2026

नोरोडीह में कचरा प्लांट के लिए जमीन की घेराबंदी, पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2026
crescent ad

 

*सरायकेला:* थाना क्षेत्र के नोरोडीह (शासन)में कचड़ा प्लांट निर्माण के लिए प्रशासन ने बुधवार को जमीन की घेराबंदी कर दी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए घेराबंदी पूरी कर ली, ताकि जल्द ही कचड़ा प्लांट का निर्माण शुरू हो सके।

जानकारी के अनुसार नोरोडीह की जिस जमीन को कचड़ा प्लांट के लिए चिन्हित किया गया था, उस पर कुछ परिवार खेती करते थे। कुछ दिन पूर्व प्रभावित परिवारों ने नगर पंचायत पहुंचकर प्लांट का विरोध दर्ज कराया था। लेकिन उनके पास जमीन से जुड़े कोई कागजात नहीं थे।

सूत्रों के मुताबिक उक्त जमीन सरकारी है, इसी आधार पर प्रशासन ने उसे कचड़ा प्लांट के लिए चिन्हित कर घेराबंदी की है।

घेराबंदी के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। विरोध के बावजूद प्रशासन ने काम पूरा कराया।

प्रशासन का कहना है कि नगर की ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्लांट का निर्माण जरूरी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *