• Fri. Mar 6th, 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह का भव्य आयोजन, नेताजी का सपना अभी भी अधूरा है।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक क्रांतिकारी की ओर से नवादा शहर स्थित अंबेडकर पार्क में महान क्रांतिकारी सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती समारोह मनाया गया। नवादा रेलवे स्टेशन से पार्टी के लाल झंडे के साथ क्रांतिकारी नारे लगाते हुए एक विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग शामिल हुए। नवादा शहर के मुख्य मार्ग अस्पताल रोड, इंदिरा चौक प्रजातंत्र चौक होते हुए जुलूस अंबेडकर पार्क में पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बाल गोविंद सिंह, प्रांतीय सचिव सुरेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष डॉ नरेश चंद्र विद्यार्थी, किसान नेता रामचंद्र आजाद आदि लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता डॉक्टर नरेश चंद्र विद्यार्थी ने किया। नेताजी सुभाष भारतीय जनता के एकमात्र सच्चे क्रांतिकारी जननायक और मार्गदर्शक नेता थे। उन्होंने भारत को गुलामी की जंजीरों से छुटकारा के लिए साम्राज्यवाद विरोधी समझौता संघर्ष का संघनन किया था। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उनका महत्वपूर्ण संदेश था। साम्राज्यवाद पूंजीवाद और समतिवाद को गठ जोड़ के विरुद्ध नई सामाजिक क्रांति का रास्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपनाया। उनका सपना अभी भी अधूरा है इसे पूरा कर भारत समेत पूरी दुनिया में अस्थाई शांति कायम किया जा सकता है। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिल हैंड फॉरवर्ड ब्लॉक क्रांतिकारी के महासचिव बाल गोविंद सिंह ने कहा आज भारत समेत पूरा विश्व गंभीर आर्थिक राजनीतिक संकट और व्यापारी महामंदी में फंस चुका है। दुनिया की झांसा सामुदायिक साम्राज्यवादी शक्तियां और उनकी बहु राष्ट्रीय निजी कंपनियां कॉरपोरेट घराने लगातार जल जंगल जमीन पर कब्जा करते जा रही है। किसान मजदूर दुकानदारों आदि को उजाड़ा जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों खजाने तथा मानव श्रम शक्तियों का शोषण दोहन और लूट मनमाने तरीके से जारी है। समारोह के आयोजित कार्यक्रमों में राजकिशोर राज, रामचंद्र आजाद, रामस्वरूप महतो, राजकुमार भारत, सूर्यदेव राजवंशी, कमल किशोर व्यास सहित इस समारोह में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *