• Sat. Jul 25th, 2026

नीट और सीबीएसई परीक्षा में अनियमितताओं एवं छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह एवं विजय मार्च

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2026
crescent ad

 

चाईबासा: जिला कांग्रेस कमिटी, प०सिंहभूम के तत्वावधान में आज नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को घंटा घर चौक के पास मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया। इसके उपरांत घंटाघर से पोस्ट ऑफिस चौक तक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से कैंडल लेकर विजय मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ करने की मांग उठाई।

कांग्रेसियों ने लोकतांत्रिक एवं अहिंसात्मक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे है, किंतु उन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा छात्रों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि यह विजय मार्च देश के करोड़ों छात्रों एवं युवाओं के संघर्ष, उनकी आवाज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दृढ़ एवं निरंतर नेतृत्व को समर्पित रहा, जिनके लगातार प्रयासों ने केंद्र सरकार को जवाबदेह बनने और कार्रवाई करने के लिए बाध्य किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है।

छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस आगे भी पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि देश के विद्यार्थियों, युवाओं और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले प्रत्येक नागरिक की जीत है।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने एक स्वर में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी , प्रदेश सचिव मयाधर बेहरा ,

आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई , पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव , आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय , प्रखंड अध्यक्ष चंद्र भूषण बिरुवा , सकारी दोंगो , वरीय कांग्रेसी कैरा बिरुवा , जगदीश सुंडी ,

बालेमा कुई , जम्बी कुदादा , मंजु बिरुवा , राधा मोहन बनर्जी , प्रतीक कुमार , मो.फिरोज अहमद , विक्रमादित्य सुंडी , मो. ईमरान , महिला नेत्री सत्याशीला हेम्ब्रम , रायमुनी कुंटिया , रीता पुरती , रजनीश बिरुवा , सावित्री सिरका , महावीर प्रसाद , गुरुचरण सिंकु , अमृत माझी , शैली शैलेन्द्र सिंकु , हेमंत भंज , सुशील दास आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *