
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय (केशव कुमार)-: हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेदकर भवन में बुधवार को हलसी मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह एवं अन्य के द्वारा निवर्तमान अंचल अधिकारी विवेक कुमार एवं थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य का विदाई तथा नव पदस्थापित हलसी थानाध्यक्ष विजय कुमार व अंचलाधिकारी सुश्री अंजली का ससम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन राज्य स्तरीय शिक्षक नेता बिपिन बिहारी भारती ने किया। वहीं आगत अतिथियों का स्वागत हलसी पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार के द्वारा किया गया। विदित हो कि लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में तीन साल से जिले में पदस्थापित अधिकारी का अन्य जिले में तबादला करने का निर्देश जारी किया गया है जिसके आलोक में बिहार सरकार के विभागीय निदेश के आलोक में रामगढ़ से आई राजस्व अधिकारी अंजलि का अंचल अधिकारी,हलसी तथा जमुई जिले से आये सिकंदरा के थानाध्यक्ष विजय कुमार को हलसी थानाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। विदाई पाने वाले अधिकारी व पदस्थापन पाने वाले अधिकारी को दर्जनों जनप्रतिनिधि व समाजसेवी के द्वारा फुलगुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विदाई सह सम्मान पाने वाले अधिकारी के विषय में कार्यक्रम को संबोधित करने वाले ब्रह्महर्षि परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार उर्फ डब्लूजी,जद यू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिक राम,समाजसेवी मदन राम व सांढ़ माफ पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिधिधि नजीरवेग सहित अन्य ने निवर्तमान अंचल अधिकारी विवेक कुमार,थानाध्यक्ष राहुल कुमार व नवपदस्थापित अधिकारी के विषय में उनके द्वारा कृत्यकर्म की विशेषताओं को बारी-बारी से रखा। निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि हमें इस जिला को छोड़कर जाने की इच्छा नहीं थी लेकिन सरकारी सेवा अधिनियम के अधीन हमसबों को अनुपालन करने की बाध्यता होती है,एक स्थान से दूसरे स्थान जाने की बाध्यता होती है। लखीसराय से मैं कुछ देकर नहीं अपितु लेकर जा रहा हूं। कार्यक्रम में राजस्व कर्मचारी सच्चिदानंद बाबू व जवाहर बाबू को भी सेवा निवृति उपरांत ससम्मान विदाई की गयी।मौके पर धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह,गोगन सिंह,अजय कुमार सिंह, टनटन सिंह,सदानंद सिंह,बिपिन सिंह,राजाराम सिंह,अजय सिंह,राजीव कुमार उर्फ बबलुजी, वीरेंद्र महतों,संतोष कुमार,केशव कुमार,अमन कुमार,कुंदन कुमार,संतोष कुमार,शिक्षक नेता बनारसी महतों,अवधेश सिंह,अवध किशोर,अमन कुमार,केशव कुमार सहित सैकड़ों समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
