• Tue. Mar 3rd, 2026

निरसा में मां मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 17, 2023

 

*धनबाद :* निरसा के पोद्दारडीह गांव में श्री श्री सर्वजनिक मां मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार 17 अगस्त को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में मुख्य रूप से विधायक अपर्णा सेनगुप्ता शामिल हुईं.

*कलश यात्रा में 151 महिलाएं और कुंआरी कन्या शामिल हुई.*

कलश यात्रा में 151 महिलाएं व कुंआरी कन्याएं शामिल हुई.
पोद्दारडीह रानी बांध में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया. जिसके बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंची. जहां विधि विधान से कलश स्थापित कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गयी.

विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि पोद्दारडीह के ग्रामीणों ने मां मनसा मंदिर निर्माण करने की मांग की थी. पोद्दारडीह ग्राम में कई घरों में मनसा पूजा होती है. लेकिन मंदिर ना रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती थी. पुलक मंडल, सूरज बाउरी, श्रवण सिंह, करण रवानी, परितोष बाउरी, सोबिन बाउरी, संतोष बाउरी, रोबिन बाउरी इन सभी के देखरेख में कलश यात्र निकली गयी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *