
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंदरी मोड़ के समीप कांग्रेस नेता संतोष राय के भाई पर अबैध कोयला कारोबारी ने हमला किया, जिसके कारण उसके सर पर गंभीर चोट आयी.

संतोष राय ने इस घटना के बाद एक अबैध कोयला से लदे एक ट्रेक्टर को पकड़ कर निरसा थाने के हवाले किया. ट्रेक्टर चालक फरार होने में कामयाब रहे.
इस सबंध में संतोष राय ने एक शिकायत दर्ज़ कराया जिसमे उसने कहा है कि मेरा भाई कृष्ण कुणाल रॉय जो ईसीएल के ठेकेदारी का काम करते है वो अपने काम से वापिस अपना घर लौट रहे थे। तभी अचानक कुछ अवैध कोयला कारोबारी के गुर्गों ने मेरे भाई के ऊपर जानलेवा हमला करते हुई लाठी डंडे से वार कर दिया। जिससे मेरा भाई घायल हुआ, चिल्लाते हुए दौड़ते _भागते किसी प्रकार से अपना जान बचा कर घर आया।
घटना की जानकारी घरवालों को दिया तभी हम लोग घर के बाहर निकलकर देखे की अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जा रहा है उसे रोक कर निरसा थाना में इसकी सूचना दिया। निरसा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जप्त कर थाने ले गए।
साथ ही उन्होंने कहा की हम अपने भाई को फर्स्ट एड के लिए निरसा सीएचसी में ले गए जहां डॉक्टर ने बताया कि मेरे भाई के सर पर लाठी से मरने के कारण गंभीर चोट आयी है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
