

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा (धनबाद)पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड सभागार निरसा में सरकारी स्कूल के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक की मासिक गुरु गोष्ठी _सह- समीक्षात्मक बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी निरसा_ सह- समन्वक प्रखंड संसाधन केंद्र निरसा में हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वप्न कुमार मंडल ने किया।

बैठक में आधार एवं खाता खुलवाने, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण वाटिका निर्माण ,ई कल्याण छात्रवृत्ति ,साइकिल, पोशाक, सामाजिक अंकेक्षण, विद्यालय विकास अनुदान ,ई विद्या वाहिनी पर छात्रों उपस्थित, शिक्षक के बायोमेट्रिक उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक वितरण, ज्ञानसेतु आधार रेखीय आकलन ,मध्यान भोजन ,एसएमएस ,रसोईया प्रशिक्षण ,पीएम श्री योजना का पंजीयन ,एस्पायर अवार्ड पंजीयन, नवोदय प्रवेश परीक्षा पंजीयन ,स्वच्छता पकवाड़ा, पाकशाला, शौचालय, विद्यालय परिसर की साफ सफाई आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री मंडल ने कहा कि विभागीय नियमों का अनुपालन करें विद्यालय के प्रधान शिक्षक को निर्देशित करते हुए श्रीमंडल ने कहा कि विभिन्न विद्यालय गतिविधियां स्कूल में संचालित रखें यदि कोई समस्याएं आती है तो हमें अवगत कारयेताकि समस्या का निराकरण यथा शीघ्र किया जा सके।
बैठक में प्रमोद कुमार झा, सुनील भगत ,सागर दरिप्पा, ख्वाजाउद्दीन अंसारी, वकील टूड्ड ,धीरेंद्र नाथ तिवारी, कामू प्रसाद, राम उचित रजक, सुधीर पांडे, मुरारी कुमार सिंह, विनोद यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विष्णु लाल किसकू,कल्याणी रजवार ,पापीया सेन गुप्ता, बसंती मरांडी ,अपर्णा रुद्र,पवन करण ,योगेश दत्त ,चंदन मिश्रा, कालीचरण कुमार कमलेश चौहान, प्रसनजीत मुखर्जी ,विनोद कुमार चौधरी, उज्जवल झालआदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
