
*निरसा प्रखंड की पल्हारपुर पंचायत की मुखिया अपर्णा देवी ने चलाया घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान*

रिपोर्ट:- नरेश विश्वकर्मा

निरसा, धनबाद
निरसा प्रखंड के पल्हारपुर पंचायत की मुखिया अपर्णा देवी ने देश के 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे अभियान घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा को पूरे जज्बे से अपने पंचायत में लागू कर रही है।इसके लिए वे अपने पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर हर घर पर तिरंगा और हर हाथ में तिरंगा अभियान की शुरुआत की है।
इस संदर्भ में उन्होंने आज अपने पंचयात के सभी महिलाओ को लेकर अपने पंचायत का दौरा किया तथा जागरूकता अभियान चलाते हुए हर घर में तिरंगा लहराने के लिये अपने पंचायत के लोगो को जागरूक किया।
उन्होंने अंतर्कथा से बात करते हुए बताया कि यह अभियान दो दिनों तक यहां चलाया जा रहा है! लगातार दो दिन तक हर घर पर तिरंगा लहराएगा। उन्होंने कहा कि ग्रमीणों में काफी उत्साह है।लोग पूरे जज्बे औयर उत्साह के साथ इस अभियान में लगे हैं। पल्हारपुर की जनता को इस झण्डा के प्रति बहुत हीं सम्मान है औयर पूरे उत्साह के साथ इस में भागीदारी निभा रहे हैं।
मुखिया अपर्णा देवी ने मिडिया को बताया की यह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेशानुसार कार्यक्रम किया जा रहा है! इस तिरंगा को घर घर लहराने से हमारे देश का एकता मजबूत होंगे!तथा नए पीढ़ी के लोग इस झंडा के महत्व और उसकी उपयोगिता को समझेंगे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
