• Fri. Feb 27th, 2026

निरसा :एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के बिन्दुवासनी नगर आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया वृद्धि निगरानी सप्ताह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 17, 2023

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

एग्यारकुंड उत्तर पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र बिंदुवासनी नगर में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वृद्धि निगरानी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सतिमा पाल एवं सहायिका जमुना गोराई द्वारा सभी छोटे-छोटे बच्चों, युवतियों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन एवं ऊंचाई दर्ज किया गया। साथ ही साथ एमआर टीकाकरण भी दिया गया। जिसमें सभी बच्चों को टिका दिया गया। मौके मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया काकुली मुखर्जी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्र में 15 से 22 जून तक वृद्धि निगरानी सप्ताह का आयोजन जा रहा है। उसी के तहत आज मेरे पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में यह आयोजन हो रहा है। यह सरकार की काफी अच्छी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि शुरू से ही सभी को स्वास्थ्य की जानकारी रहे। इस दौरान सतिमा पाल, जमुना गोराई, एएनएम बुलु रानी सरकार, मालोती गोराई सहित महिलाएं मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *