• Tue. Oct 6th, 2026

नारी सशक्तिकरण और गरीबों की सेवा को समर्पित संगीता कुशवाहा, कहा- महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

हरिहरगंज, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हरिहरगंज/पलामू। हरिहरगंज क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार एवं कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संगीता कुशवाहा से सार्थक बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए।

संगीता कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, सामाजिक सेवा, प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। जरूरत है कि उन्हें समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित माहौल मिले।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना उनके लिए राजनीति से कहीं बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच रहने का प्रयास करती हूं। गरीबों का दर्द मैं समझती हूं और उनकी सेवा करने में मुझे आत्मिक संतुष्टि मिलती है।”

संगीता कुशवाहा ने कहा कि उनके राजनीतिक मार्गदर्शन और विचारधारा में हमेशा गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज को प्राथमिकता दी गई है। इसी सोच और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर वह भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि “लोगों की सेवा करना मेरे लिए सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि मेरा शौक और सामाजिक जिम्मेदारी है। जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मदद मिलने के बाद खुशी दिखाई देती है, तो मुझे सबसे ज्यादा संतोष मिलता है।”

उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया जाना जरूरी है। महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपनी आवाज उठानी चाहिए और कानून का सहारा लेना चाहिए।

संगीता कुशवाहा ने कहा कि वह आने वाले समय में भी महिलाओं, गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि हरिहरगंज और पलामू की महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने की दिशा में लगातार काम किया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आए दो पॉलिटेक्निक छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर । गम्हरिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र, खराब सड़क और लापरवाह ड्राइविंग पर उठे सवाल ।
सरायकेला : CHC नीमडीह में गर्भवती महिला से खून जांच के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, नीमडीह थाने में शिकायत 05 अक्तूबर को तारीख दर्ज किया ।
सरायकेला : चांडिल सड़क हादसे में तीन गोप बंधुओं की मौत, पुरुलिया से सर्कस देख लौट रहे थे जुगिलांग के युवक ,मालती चेक पोस्ट के पास अर्टिगा ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed