• Thu. Apr 30th, 2026

नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में श्री त्रिलोकीनाथ महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 1 मई से

admin's avatar

Byadmin

Apr 30, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यहां श्री त्रिलोकीनाथ महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संगीतमय शिवकथा अमृतवर्षा का भव्य आयोजन 01 मई 2026 से 05 मई 2026 तक किया जा रहा है।

इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन विश्व कल्याण की भावना के साथ श्री श्री 1008 जगद्गुरु काशी आचार्य पीठाधीश्वर श्री मुमुक्ष नारायणाचार्य श्री त्रिदंडीस्वामी जी महाराज के शिष्य कृपापात्र स्वामी अनन्ताचार्य अशोक जी महाराज के तत्वावधान में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में दूर-दूर से संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम की रूपरेखा: 01 मई 2026 (शुक्रवार): भव्य कलश शोभा यात्रा एवं वेदी निर्माण 02 मई 2026 (शनिवार): पंचांग पूजन, मंडप पूजन, प्रवेश एवं मूर्ति जलाधिवास 03 मई 2026 (रविवार): अन्नाधिवास, धृताधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास 04 मई 2026 (सोमवार): मूर्ति स्नान एवं नगर भ्रमण 05 मई 2026 (मंगलवार): प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक,

श्रृंगार, पूर्णाहुति एवं भंडारा इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक संगीतमय शिवकथा अमृतवर्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तों को शिव महिमा का रसपान कराया जाएगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता का भी संदेश देगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *